मो0 सलीम
डेस्क: दिल्ली में रिश्तो को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की 16 वर्षीय बेटी के साथ 2020 और 2021 के बीच कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया है। दिल्ली के बुराड़ी पुलिस स्टेशन ने अधिकारी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं और POCSO अधिनियम के तहत ऍफ़आईआर दर्ज की है।
पीडिता का आरोप है कि नाबालिग पीडिता अक्टूबर 2020 से फरवरी 2021 के बीच आरोपी के साथ रही, इस दौरान उसके साथ कथित तौर पर कई बार बलात्कार किया गया। जिस आरोपी की वह देखरेख में थी, उसने उसका यौन उत्पीड़न किया, शारीरिक रूप से छेड़छाड़ की और बार-बार बलात्कार किया। जब नाबालिग गर्भवती हो गई तो आरोपी ने अपनी पत्नी को मामले के बारे में बताया। लड़की ने ऍफ़आईआर में पुलिस को बताया कि आरोपी की पत्नी ने अपने बेटे को दवाएं लाने के लिए कहा और घर पर ही नाबालिग की प्रेगनेंसी को समाप्त कर दिया।
पीडिता की मां को कथित बलात्कार के बारे में उसके होने के लगभग दो साल बाद पता चला। मामला तब सामने आया जब नाबालिग ने हाल ही में एक अस्पताल में एक काउंसलर को घटना के बारे में बताया, जहां उसे एंजाइटी अटैक के बाद भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और नाबालिग का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है/ अभी लड़की का मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज होना बाकी है। पुलिस ने कहा कि वे जल्द ही अदालत के समक्ष उसका बयान दर्ज करेंगे और फिर अधिकारी से पूछताछ करेंगे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…