आदिल अहमद
पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल ने सोमवार शाम एशिया कप की टीम में आर अश्विन और युज़वेंद्र चहल को शामिल न किए जाने पर हैरानी जताई है। मदन लाल ने कहा है कि इस टीम में ‘चहल और अश्विन का न होना मुझे हैरान करता है।’ एशिया कप की टीम का आज सुबह ही एलान किया गया है जिसमें एक लंबे अरसे बाद जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल की वापसी हुई है।
केएल राहुल आईपीएल के दौरान चोटिल हो गए थे। इस टीम में श्रेयस अय्यर की भी वापसी हुई है जो कि चोट की वजह से लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे थे। इन खिलाड़ियों की फिटनेस पर टिप्पणी करते हुए मदन लाल ने कहा, ‘टीम लगभग वैसी ही है जिसकी हम और आप अपेक्षा कर रहे थे। चिंता की बात सिर्फ खिलाड़ियों की फिटनेस है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने अब तक मैच नहीं खेले हैं।’
‘एशिया कप या वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में खेलना बिलकुल अलग होता है। आपकी फिटनेस का स्तर 100 फीसद ही नहीं, उससे ज़्यादा होना चाहिए। मैं उम्मीद करता हूं कि वे फिट होंगे। ये काफ़ी अनुभवी खिलाड़ी हैं। इन्होंने अपने आपको साबित किया है। उम्मीद करता हूं कि वे देश के लिए अच्छा खेलें। लेकिन अपने फिटनेस के सबसे अच्छे जज वे खुद ही हो सकते हैं। ये उन्हें खुद ही तय करना होगा कि वे एशिया कप या वर्ल्ड कप के लिए तैयार हैं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…