शाहीन बनारसी
वाराणसी: पिछले दिनों काशी में G20 सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमे जिसमे 20 देशो के डेलीगेट्स काशी आये थे। वही अब जी20 की तरह ही काशी में चार दिवसीय (17-20 अगस्त) वाई20 (युवा सम्मेलन) की शुरूआत आज से होने जा रही है। जिसके लिए डेलीगेट्स पहुंचने लगे हैं। इस कार्यक्रम मे अंतर्राष्ट्रीय और अपने देश के संगठनों और कंपनियों के लोग शामिल होंगे। साथ ही युवाओं के लिए भी एक मंच दिया जाएगा, जिसके माध्यम से वो अपनी बात को रख सकेंगे और फ्यूचर प्लान से सम्बंधित बिंदुओं पर चर्चा कर सकेंगे।
यूथ अफेयर के निदेशक पंकज कुमार ने बताया कि वाई20 भी जी20 के आधिकारिक सहभागिता समूहों में से एक है। इसमें जी20 देशों के 600 से अधिक युवा हिस्सा लेंगे। लोकतंत्र और शासन में युवाओं की भूमिका विषय पर विमर्श होगा। जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन दुनिया भर से आए प्रतिभागियों को सहयोग और नेटवर्किंग के अवसर प्रदान करेगा। युवाओं के लिए विकास का नया मार्ग प्रशस्त होगा।
बताया कि आईआईटी बीएचयू की तरफ से रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। शाम चार बजे से प्रतिभागियों को सारनाथ भ्रमण कराया जाएगा। यहीं पर प्रतिभागी लाइट एंड साउंड शो देखेंगे। गौरतलब है कि कार्य का भविष्य : उद्योग 4।0, नवाचार और 21वीं सदी के कौशल विकास। शांति निर्माण और सुलह, युद्ध रहित युग की शुरुआत। जलवायु परिवर्तन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण: स्थिरता को जीवन का एक तरीका बनाना। साझा भविष्य: लोकतंत्र और शासन में युवा। स्वास्थ्य, भलाई और खेल: युवाओं के लिए एजेंडा जैसे पांच बिंदुओं पर मंथन होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…