शाहीन बनारसी
वाराणसी: खुद को वाराणसी व्यापार मंडल का अध्यक्ष बताने वाले अजीत सिंह बग्गा के ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर दिए गए बयान पर मुस्लिम समाज में नाराज़गी दिखाई दे रही है। अजीत सिंह बग्गा और उनके भतीजा गुनजीत सिंह बग्गा तथा कथित पत्रकार और कैमरामैन के खिलाफ ज्ञानवापी मस्जिद की देख रेख करने वाली संस्था अंजुमन इन्तेजामियां मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एस0एम0 यासीन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर शिकायत दर्ज करने की मांग किया था। जिस पर समाचार लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्ज नही हुआ है।
इस सम्बन्ध में सपा नेता आदिल खान ने कहा कि अजीत बग्गा और उनके भतीजे गुनजीत बग्गा ने मुस्लिम समाज को धमकी दिया है। मुस्लिम समाज की भावनाओं और धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाई है। हमारी गंगा जमुनी तहजीब वाले शहर में उन्होंने नफरत घोलने की कोशिश किया है। जिसका हम पूरी तरह से विरोध करते है और प्रशासन से कड़ी कानूनी कार्यवाही करने का अनुरोध करते है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…