UP

यूपी: फिरोजाबाद में सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या

तारिक़ खान

डेस्क: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में गुरुवार की शाम सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मीडिया से बात करते हुए फिरोजाबाद के एसपी आशीष तिवारी ने कहा, “आज शाम को सूचना मिली कि थाना आरंव में तैनात सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार मिश्रा दहेज के एक मामले में जांच कर चंद्रपुर गांव से वापस लौट रहे थे।”

उन्होंने बताया, “उनके साथ एक प्राइवेट व्यक्ति था। बताया जा रहा है कि सुनसान रास्ते पर गोली चली है। हमने देखा है कि गोली गले के दाएं तरफ लगी है। उनकी मृत्यु हो गई है। हम यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि वास्तव में ये गोली किसने चलाई है। कई टीमें इसकी जांच कर रही हैं।”

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts