ए0 जावेद
वाराणसी: चंद्रयान-3 के कामयाबी पर आज पुरे मुल्क में हर्ष की लहर देखा जा रहा है। आज सुबह से ही कही प्रार्थनाओं और कही दुआख्वानी के बीच अभी देश वासियों की सर्वशक्ति मान ने सुन लिया और हमारे देश के वैज्ञानिको की मेहनत कामयाब हुई तथा चन्द्रयान-3 चाँद की सरज़मी पर उतर कर पहला पैगाम भेज चूका है।
इस क्रम में हमसे बात करते हुवे ज्ञानवापी मस्जिद के इंतज़ाम देखने वाली अंजुमन इन्तेजामियाँ मसाजिद कमेटी के संयुक्त सचिव एस0 एम0 यासीन ने कहा कि आज हमारे मुल्क के वैज्ञानिको ने इस बात को साबित कर दिया है कि उनके जैसा लायक वैज्ञानिक किसी और मुल्क के पास नही है। उन्होंने वह कामयाबी हासिल किया है जो रूस जैसे खुद को ताकतवर कहने वाले मुल्क के हाथो नही लग सकी है। हम इसरो के सभी वैज्ञानिको को दिल से बधाई देते है और रब्बुल आलमीन का शुक्र अदा करते है कि उसने मेहनतो को कामयाब किया।
मुफ़्ती-ए-बनारस मौलाना बातिन नोमानी ने कहा कि ‘हमारे साइंसदानो की ये लाईकियत है कि पूरी दुनिया आज उनके तरफ देख रही है। इसरो ने जिस कामयाबी को आज हासिल किया है उसके लिए बड़े बड़े सहूलियतो को रखने वाले मुल्को के साइंसदान तरसते है। हम अल्लाह का शुक्र भेजते है कि हमारे मुल्क के साइंसदानो के मेहनत को उस रब ने कामयाब किया है।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…