Accident

लखीमपुर: यात्रियों से भरी निजी बस पलटने से 25 यात्री घायल

फारुख हुसैन

लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी निजी बस लखनऊ-बरेली हाईवे पर शनिवार की सुबह जंगबहादुर गंज के करीब पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को शाहजहांपुर भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक निजी बस में सवार सभी यात्री पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर से अयोध्या दर्शन करने जा रहे थे। जंगबहादुर गंज में बाईपास के अल्लीपुर मोड़ पर बस अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। हादसे का पता चला तो राहगीर और पड़ोसी गांव के लोग जमा हो गए।

घायलों को बस से बाहर निकाला गया और आननफानन अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी अवनीश कुमार व सीओ अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों को शाहजहांपुर रेफर किया गया है।

pnn24.in

Recent Posts