लखीमपुर: यात्रियों से भरी निजी बस पलटने से 25 यात्री घायल

फारुख हुसैन
लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी में पश्चिम बंगाल के यात्रियों से भरी निजी बस लखनऊ-बरेली हाईवे पर शनिवार की सुबह जंगबहादुर गंज के करीब पलट गई। हादसे में करीब 25 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पसगवां लाया गया। गंभीर रूप से घायल पांच यात्रियों को शाहजहांपुर भेजा गया है।

घायलों को बस से बाहर निकाला गया और आननफानन अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना पर एसडीएम मोहम्मदी अवनीश कुमार व सीओ अरविंद वर्मा मौके पर पहुंचे। घायलों का हाल जाना। गंभीर घायलों को शाहजहांपुर रेफर किया गया है।











