अनिल कुमार
डेस्क: बिहार के पटना ज़िले में एक साहूकार और उसके सहयोगियों ने एक दलित महिला को कथित तौर पर निर्वस्त्र किया, उसके साथ मारपीट की और उसे पेशाब पिलाया। इस मामले में आरोप है कि साहूकार कर्ज चुकाने के बाद भी महिला से अधिक पैसे की ‘अनुचित’ मांग कर रहा था जिसे लेकर महिला ने पुलिस से शिकायत की थी।
महिला ने बताया, ‘मेरे पति ने कुछ महीने पहले प्रमोद सिंह से 1,500 रुपये उधार लिए थे और ब्याज सहित पैसे लौटा दिए थे। हालाँकि, वो और भी पैसे मांग रहे थे जो हमने देने से मना कर दिया था।’ कथित तौर पर प्रमोद सिंह ने महिला को फोन पर धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने और पैसे नहीं दिए तो वे उसे गांव में निर्वस्त्र करके घुमाएंगे। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को की थी।
महिला के परिवार के एक सदस्य ने पत्रकारों को बताया, ‘शिकायत पर पूछताछ करने के लिए पुलिस की एक टीम ने शनिवार को गांव का दौरा किया, जिससे प्रमोद और उसके सहयोगी नाराज हो गए। शनिवार रात करीब 10 बजे प्रमोद के कुछ लोग घर आए और महिला को जबरन प्रमोद के घर उठा कर ले गए।‘ आरोप है कि वहां महिला को पीटा गया और उन्हें प्रताड़ित किया गया। पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने कहा है, ‘प्रमोद ने अपने बेटे से कहा कि वह मेरे मुंह में पेशाब करे और बच्चे ने ऐसा ही किया। मैं किसी तरह बच कर घर वापस आई।’
पीटीआई से बात करते हुवे इस मामले पर जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि महिला के साथ किसी भी तरह की यौन हिंसा शर्मनाक है और अभियुक्तों के खिलाफ़ सख़्त एक्शन लिए जाएंगे। केसी त्यागी ने कहा, ‘नारी उत्पीड़न, यौन शोषण की कोई भी घटना देश के किसी भी हिस्से में होती है तो ये अफसोसनाक और शर्मिंदगी की बात है। हम आपको यकीन दिलाते हैं कि सख़्त से सख़्त कार्रवाई अभियुक्तों के खिलाफ़ की जाएगी।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…