आनंद यादव
डेस्क: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के घर आज सोमवार का दिन खुशियां लेकर आया है। स्वरा भास्कर अब मां बन गईं हैं। स्वरा ने बेटी को जन्म दिया है। स्वरा भास्कर ने इसी साल मार्च के महीने में फहद अहमद से शादी रचाई थी। बीते कुछ दिनों पहले स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी की खबर फैन्स के साथ शेयर की थी। अब सोमवार को स्वरा भास्कर के घर नन्ही किलकारी गूंज रही है।
हालांकि स्वरा के कई फैन्स को एक मुस्लिम से शादी करना पसंद नहीं आया। लेकिन स्वरा ने अपने प्यार के सामने किसी की परवाह नहीं की। फहद अहमद समाजवादी पार्टी के नेता हैं और स्टूडेंट पॉलिटिक्स में भी काफी सक्रिय रहे हैं। अब फहद और स्वरा के घर खुशियों का माहौल है। दोनों का नन्हे मेहमान के आगमन पर जश्न में डूबा है।
स्वरा भास्कर बॉलीवुड की चंद एक्ट्रेस में शामिल हैं जो सामाजिक चेतना से भरी रहती हैं। अक्सर देश के तमाम राजनीतिक मुद्दों पर भी स्वरा अपने विचार रखती रही हैं। स्वरा ने सरकार के खिलाफ कई बार खुलकर प्रोटेस्ट भी किया है। प्रोटेस्ट के दौरान ही स्वरा की मुलाकात फहाद से हुई थी। समाजवादी पार्टी की यूथ विंग समाजवादी युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष फहाद अहमद और स्वरा ने मार्च में शादी की थी।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…