आदिल अहमद
डेस्क: बीआरएस सांसद के0 कविता ने महिला आरक्षण बिल को केंद्रीय कैबिनेट की मंज़ूरी मिलने की खबरों पर खुशी ज़ाहिर की है। सोमवार को संसद के विशेष सत्र के पहले दिन की कार्यवाही के बाद शाम को कैबिनेट की बैठक हुई। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कैबिनेट ने बैठक में महिला आरक्षण बिल को मंज़ूरी दे दी है। हालांकि इसे लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
के0 कविता ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा- “जो भी इसका श्रेय लेना चाहते हैं, लेने दीजिए। समस्या यह नहीं है, बस सभी को बिल के समर्थन में वोट करना चाहिए न कि इस पर आपत्ति जतानी चाहिए। अगर हम महिला आरक्षण बिल के 28 साल के इतिहास पर नजर डालें तो अलग-अलग समय पर अलग-अलग पार्टियों ने अलग-अलग मुद्दों पर आपत्ति जताई है, इस सरकार के पास इसे अकेले के दम पर बिल को पारित करने का ऐतिहासिक अवसर है। केवल बीजेपी के पास ही इस बिल को पास करने के लिए पर्याप्त बहुमत है।”
बताते चले कि 1996 में एचडी देवगौड़ा की सरकार ने महिला आरक्षण बिल लागू करने की बात कही थी। उस वक्त देवगौड़ा ने कहा कि संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा, जिससे सत्ता में उनकी भागीदारी में बढ़ोत्तरी हो। लेकिन आज तक ये बिल पारित नहीं किया गया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…