आफ़ताब फारुकी
डेस्क: आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा है कि साल 2024 के बाद इस देश में चुनाव नहीं होगा और लोगों के कंसेंट से कहा जाएगा कि चुनाव में खर्च होता है, नहीं कराना चाहिए। दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से अपनी बात रखते हुए मनोज झा ने कहा,“आपको राजनीति से इतर एक लड़ाई लड़नी होगी। शायद 2024 के बाद इस देश में चुनाव नहीं होंगे। कौन से प्रतिनिधित्व की हम बात कर रहे हैं।
“मैं आपको गारंटी दे कर कहना चाहता हूं कि 2024 के बाद लोगों के कंसेंट से कहा जाएगा कि अब चुनाव नहीं होगा। कहा जाएगा- बड़ा खर्चा आता है यार, गरीब देश है, अभी जी20 में इतना खर्चा कर दिया, इतने बिलबोर्ड लगाने पड़े। लोगों को क्या चाहिए, उनके लोग कहते हैं कि वो भगवान हैं। अब जब भगवान खुद ही आ गए हैं तो काहें को चुनाव? लोग कहेंगे चुनाव नहीं होना चाहिए। हम 20-25 फ़ीसदी लोग कहेंगे चुनाव करवाओ तो कहेंगे पाकिस्तान चले जाओ। वहां भी जाकर चुनाव लड़ लेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है।”
बताते चले मनोज झा ने इससे पहले संसद के विशेष सत्र को लेकर भी कहा था कि किसी ज्योतिषी ने कुछ कह दिया होगा और पीएम इन सब पर बहुत यकीन करते हैं इसलिए सत्र बुला लिया होगा। क्योंकि जो भी बिल सत्र के लिए लिस्ट किए गए हैं वो सभी शीत सत्र तक का इंतज़ार कर सकते थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…