प्रमोद कुमार
डेस्क: लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र की मोदी सरकार मिडिल क्लास को लेकर एक बड़ी योजना को लॉन्च करने की तैयारी में है। इससे पहले सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। वहीं कोरोना महामारी के बाद से बंद पड़ी गैस सब्सिडी को सरकार ने फिर से चालू करने की घोषणा की थी। केंद्र सरकार शहरी मध्यम वर्ग के लिए नई आवास योजना लॉन्च करने जा रही है। पीएम ने इस साल 15 अगस्त को लाल किले से दिए भाषण में इस योजना का जिक्र किया था।
बैंक अधिकारियों की मानें तो सरकार इस योजना को लेकर बैंको के साथ जल्द ही एक बैठक कर सकती है। सरकार ने अपने स्तर पर लाभार्थियों की पहचान करना शुरु कर दिया है। बताते चले कि इस साल के अंत तक 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। वहीं अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। इसी क्रम में सरकार शहरी मध्यम वर्ग को साधने में जुटी है। पीएम ने हाल ही में अपने जन्मदिन पर विश्वकर्मा योजना की शुरुआत की थी। वहीं महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार जल्द ही ईंधन की कीमतों में कमी कर सकती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…