मो0 शरीफ
डेस्क: यूपी में तेज बारिश का सिलसिला रुक गया है। हालांकि कुछ जगहों पर हल्की-फुल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्यभर में कहीं भी बिजली गिरने की आशंका जताई है। 26 से 29 सितंबर तक पश्चिम यूपी में बादल गरजने और बिजली गिरने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर को प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर और गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिर सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और पूर्वी गुजरात और दक्षिणपूर्व राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वोत्तर भारत, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, विदर्भ, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश संभव है।
मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, विदर्भ, दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्व राजस्थान और पूर्वी गुजरात और तटीय आंध्र प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई। पूर्वोत्तर भारत के आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, जम्मू-कश्मीर और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पूर्वी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, लक्षद्वीप, सौराष्ट्र और कच्छ में हल्की बारिश हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…