ईदुल अमीन
डेस्क: जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुख अब्दुल्लाह ने केंद्र सरकार द्वारा सेब पर लगने वाला 20 फीसद कस्टम ड्यूटी हटाने के फैसले की आलोचना करते हुवे कहा है कि जम्मू-कश्मीर की मुख्य आर्थिक फ़सल सेब है। ऐसे में केंद्र सरकार के इस क़दम का नकरात्मक असर पड़ने की संभावना है। बताते चले कि भारत सरकार ने अमेरिका को निर्यात होने वाले सेब पर लगने वाली 20 फ़ीसदी कस्टम ड्यूटी हटाने का फ़ैसला लिया है। इस फ़ैसले की अधिसूचना भारत सरकार ने जी-20 से पहले पांच सितंबर को जारी की थी।
https://x.com/ANI/status/1701486899540746291?s=20
उन्होंने कहा कि ‘इसका असर सिर्फ़ जम्मू-कश्मीर ही नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड पर भी पड़ेगा। हम सेब उगाते हैं। सेब और अखरोट हमारी अर्थव्यवस्था का सबसे अहम हिस्सा है। अमेरिका को खुश करने के लिए अपने उत्पादकों को ख़त्म करना चाहते हैं। मैं भारत सरकार से अपील करता हूं कि वह ऐसा कोई कदम न उठाए जिससे यहां पहले से मौजूद गरीबी और बढ़ जाए और हम एक और संकट में फँस जाएं। अगर वे लोगों के लिए इसे आसान नहीं बनाते हैं, तो हम सड़क पर उतरेंगे और विरोध करेंगे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…