मो0 कुमेल
डेस्क: मणिपुर में हिंसा की अग्नि ठंडी होने का नाम नही ले रही है। मणिपुर में 3 मई से जारी जातीय हिंसा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश में सेना समेत 40 हजार से अधिक सुरक्षाबलों को तैनात किया जा चुका है लेकिन पहाड़ी ज़िलों में लगातार हिंसक घटनाएं सामने आ रही हैं। मणिपुर के कांगपोकपी ज़िले में आज मंगलवार सुबह हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई है। कांगपोकपी पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर यह घात लगाकर किया गया हमला प्रतीत होता है। इस हमले में मारे गए लोग कुकी-ज़ो समुदाय के बताए गए हैं।
https://x.com/COTU_Kangpokpi/status/1701462550385471654?s=20
इससे पहले पिछले शुक्रवार को पल्लेल इलाके में भारी गोलीबारी के बाद कम से कम दो लोग मारे गए थे और कई घायल हुए थे। घायल लोगों में एक असम राइफल्स और तीन मणिपुर पुलिस के जवान भी शामिल थे। आदिवासी एकता समिति ने एक बयान में चेतावनी दी कि निर्दोष कुकी-ज़ो ग्रामीणों की ‘ऐसी निर्मम हत्या’ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आदिवासी समिति ने राज्य सरकार के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा, ‘सरकार ऐसे नापाक और खून के प्यासे तत्वों को अपनी नाक के नीचे दिनदहाड़े हमले और आगजनी करने की इजाजत कैसे दे सकती है? समिति ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया कि वे तुरंत सभी घाटी जिलों को सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम के तहत ‘अशांत क्षेत्र’ घोषित करें।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…