शफी उस्मानी
डेस्क: एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच श्रीलंका में खेला जा रहा क्रिकेट मैच बारिश के कारण रुक गया है। बारिश के कारण जब मैच रुका तब तक भारत की टीम दो विकेट के नुकसान पर 24 ओवर में 147 रन बना चुकी थी। रोहित शर्मा और शुभमन गिल हाफ सेंचुरी बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं और क्रीज़ पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद हैं।
इस दम्रियान इस बीच पाकिस्तान के पूर्व गेंदबाज़ शोएब अख़्तर ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शोएब अख्तर कहते हैं, ‘मैं मैच देखने आया था। काफ़ी सारे फैंस इंतज़ार कर रहे हैं। भारतीय भी और पाकिस्तानी भी। लेकिन बारिश ने बचा लिया है हमें, फाइनली। पहले इंडिया फँस गया था हमारे आगे। बारिश ने बचा लिया। आज हम इंडिया के सामने फँस गए थे, अल्लाह के शुक्र से अल्लाह ने बारिश भेजकर हमें बचा लिया।’ शोएब अख़्तर ने ट्वीट के साथ लिखा- मुझे नहीं लगता कि बारिश रुकेगी और मैच शुरू होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…