मो0 कुमेल
डेस्क: संसद के विशेष सत्र में पीएम मोदी के बाद लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने सदन को संबोधित किया। उन्होंने कहा, “जवाहरलाल नेहरू जी के साथ ही संविधान सभा के हर सदस्य ने यह शपथ ली थी कि हम देश को आगे बढ़ाएंगे और देश आगे बढ़ते-बढ़ते यहां तक पहुंचा है।”
उन्होंने परमाणु परीक्षण में कांग्रेस पार्टी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका का भी ज़िक्र किया। “1974 में इंदिरा जी ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। उस समय से विदेशी ताकतों ने हमें कमजोर करने के लिए हर संभव प्रयास किया, लेकिन अटल जी रुके नहीं। नरसिम्हा राव के जमाने में भी ये परमाणु टेस्ट के बारे में सोचा गया था, लेकिन इसको साकार किया अटल बिहारी वाजपेयी जी ने और उसके साथ-साथ ये भी संदेश दिया दुनिया को कि ‘नो फर्स्ट यूज पॉलिसी’ हम अपना रहे हैं।”
अधीर रंजन ने कहा, “भारत के खिलाफ उस समय लगी पाबंदियों को हटाने का काम मनमोहन सिंह ने किया था, जिनको कहते थे कि मौन रहते थे। वे मौन नहीं रहे। जब जी-20 का सम्मेलन हुआ, तो उन्होंने कहा कि ये देश के लिए अच्छा है। वो बात कम करते थे और काम ज्यादा। बस फर्क यही है।”
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…