जीशान अली
डेस्क: उत्तर प्रदेश में कई दिनों से बारिश नहीं होने से टेम्परेचर बढ़ गया है। 29 सितंबर को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। पूर्वी यूपी के कुछ जिलो में 30 सितंबर को मामूली बारिश होने के आसार हैं। 1 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। 2 अक्टूबर तक पूर्वी और पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। 3-4 अक्टूबर को पश्चिमी यूपी में मौसम साफ रहेगा।
ओडिशा, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। पूर्वोत्तर भारत, सिक्किम, बिहार, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात, विदर्भ, तमिलनाडु में हल्की बारिश और दक्षिण पूर्व राजस्थान में एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली प्राइवेट एजेंसी स्काईमेट वेदर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में मध्यम से भारी बारिश हुई।
वही गोवा और तटीय कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हुई। केरल, तमिलनाडु, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश और ओडिशा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। झारखंड, विदर्भ के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान, लक्षद्वीप और पश्चिम बंगाल, पूर्वोत्तर भारत, बिहार में हल्की बारिश और पूर्वी मध्य प्रदेश में 1 या 2 स्थानों पर हल्की बारिश हुई।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…