प्रमोद कुमार
डेस्क: खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए अखबार तो आम ही है। अक्सर हम किसी दूकान पर जाते है तो दुकानदार हमे अखबार में खाद्य पदार्थों लपेट कर अक्सर दे दिया करते है और हमे भी इससे कोई ऐतराज नहीं होता है। मगर क्या आप जानते है कि खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए अखबार का इस्तमाल आपके लिए घातक हो सकता है। अगर आप भी खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए अखबार का इस्तेमाल करते हैं तो सतर्क हो जाइएगा।
एफएसएसएआई के सीईओ जी कमला वर्धन राव ने देशभर के कंज्यूमर्स और फूड वेंडर्स से खाद्य पदार्थों की पैकिंग, उन्हें परोसने और स्टोरेज के लिए अखबारों का उपयोग तुरंत बंद करने का आग्रह किया है। उन्होंने भोजन को लपेटने या पैकेजिंग करने के लिए अखबार के उपयोग पर चिंता व्यक्त की और इस प्रैक्टिस से जुड़े हेल्थ रिस्क के बारे में भी बताया।
फूड रेगुलेटर एफएसएसएआई ने बुधवार को चेतावनी दी कि अखबारों में इस्तेमाल की जाने वाली स्याही में ज्ञात नकारात्मक स्वास्थ्य प्रभावों वाले विभिन्न बायोएक्टिव मैटेरियल होते हैं, जो भोजन को दूषित कर सकते हैं और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। एफएसएसएआई ने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रिटिंग इंक में सीसा और भारी धातुओं सहित केमिकल शामिल हो सकते हैं, जो भोजन में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे समय के साथ गंभीर स्वास्थ्य जोखिम पैदा हो सकते हैं।
एफएसएसएआई ने कहा, ‘इसके अलावा डिस्ट्रीब्यूशन के दौरान अखबारों को अक्सर विभिन्न एनवायरमेंटल कंडीशन का सामना करना पड़ता है, जिससे वे बैक्टीरिया, वायरस या अन्य रोगजनकों द्वारा संदूषित हो सकते हैं, जो भोजन में ट्रांसफर हो सकते हैं और संभावित रूप से खाद्य जनित बीमारियों (Foodborne Illnesses) का कारण बन सकते हैं।’
एफएसएसएआई ने फूड सेफ्टी एंड स्टैंजर्ड (पैकेजिंग) रेगुलेशंस, 2018 को नोटिफाई किया है जो भोजन के स्टोरेज और लपेटने के लिए अखबारों या इसी तरह की सामग्री के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगाता है। इस रेगुलेशंस के मुताबिक, अखबारों का उपयोग न तो भोजन को लपेटने, ढकने या परोसने के लिए किया जाना चाहिए और न ही तले हुए भोजन से अतिरिक्त तेल को सोखने के लिए किया जाना चाहिए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…