Varanasi

बढ़ते जलस्तर के कारण विश्वप्रसिद्ध गंगा आरती का स्थान बदला

ईदुल अमीन

वाराणसी: वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव के कारण गुरुवार को गंगा आरती के स्थल में बदलाव करना पड़ा। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार रात में नौ बजे गंगा का जलस्तर 65.28 मीटर पर स्थिर था। गंगा के जलस्तर में सुबह आठ बजे से दो सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव हो रहा था।

गुरुवार की शाम को दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से होने वाली गंगा की आरती सीढ़ियों पर जल पुलिस के पास चौकियों पर संपन्न कराई गई। इसी तरह आज शुक्रवार को भी गंगा आरती जल पुलिस के पास ही संपन्न हुई है। गंगा के बढ़ते जल स्तर के कारण स्थान परिवर्तन किया गया है। आज भी गंगा का जलस्तर बढ़ता हुआ ही प्रतीत हो रहा है।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts