आफताब फारुकी
डेस्क: Apple के नए आफोन्स यानी iPhone 15 सीरीज की आज से ऑफलाइन सेल शुरू हो गई है। यानी आप सीधे इन फोन्स को स्टोर से खरीद सकते हैं। ऐपल स्टोर ही नहीं दूसरे ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से भी इन फोन्स को खरीदा जा सकता है।
इन स्टोर्स पर लोग कल से ही लाइन लगाकर खडे़ हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। कई साल पहले अमेरिका और दूसरे बाजार में इस तरह की लाइन्स देखने को मिलती थी। उस वक्त लोग लेटेस्ट आईफोन सबसे पहले हासिल करके लिए घंटों लाइन में खड़े रहते थे। हालांकि, वक्त से साथ ये क्रेज कम हुआ। इसकी एक बड़ी वजह ऑनलाइन सेल्स का पॉपुलर होना है। मुंबई और दिल्ली स्टोर पर भी लोगों की भीड़ स्टोर ओपन होने से पहले ही इकट्ठा हो गई थी। स्टोर्स से अब iPhone मिलने लगे हैं।
जाने क्या है कीमत और क्या है ऑफर
प्रो वेरिएंट की बात करें, तो ये काफी महंगे है। iPhone 15 Pro की कीमत 1,34,900 रुपये से शुरू होती है। वहीं iPhone 15 Pro Max की कीमत 1,59,900 रुपये से शुरू होती है। ऐपल स्टोर पर आपको कई सारे ऑफर्स मिल रहे हैं। आप नए फोन्स पर 6 हजार रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 5 हजार रुपये का डिस्काउंट iPhone 15 और iPhone 15 Plus पर मिल रहा है। वहीं iPhone 15 Pro सीरीज पर 6 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। ये ऑफर HDFC बैंक के कार्ड्स पर मिल रहा है।
इसके अलावा आप फोन को नो-कॉस्ट EMI पर भी खरीद सकते हैं। बता दें कि अगर आपने इन फोन्स को प्री-ऑर्डर किया होगा, तो आप सीधे जाकर इन्हें खरीद सकेंगे। वहीं जिन लोगों ने इन डिवाइसेस को प्री-ऑर्डर नहीं किया है, उन्हें रेगुलर लाइन में लगकर फोन खरीदना होगा।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…