शाहीन बनारसी
डेस्क: कनाडा और भारत के बीच चल रहे राजनयिक विवाद पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मार्गरेट मैकलियोड ने कहा है कि कनाडा की ओर से भारत पर लगाया गए आरोप की जांच होनी चाहिए, उम्मीद है कि भारत जांच में सहयोग देगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की हिंदुस्तानी भाषा की प्रवक्ता मैकलियोड ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का आरोप बेहद संजीदा और तफ़्तीशनाक है।
इससे पहले व्हाइट हाउस के नेशनल सिक्योरिटी के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा था कि ट्रूडो के आरोप ‘बेहद गंभीर’ हैं और अमेरिका कनाडा की इस मामले में जांच का समर्थन करता है। उन्होंने भारत से जांच में सहयोग करने की अपील की थी। बीते सोमवार को हाउस ऑफ़ कॉमन्स में कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने भारत सरकार पर आरोप लगाया था.
उन्होंने आरोप लगाते हुवे कहा था कि ‘हमारे पास ठोस सबूत है जिसके आधार पर ये सामने आया है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत के एजेंटों का हाथ हो सकता है। कनाडा की धरती पर किसी कनाडाई नागरिक की हत्या में किसी विदेशी सरकार की संलिप्तता हमारी संप्रभुता का अस्वीकार्य उल्लंघन है।’ भारत ने इन आरोपों को पूरी तरह ख़रिज किया है और कहा है कि ये आरोप ‘बेतुके’ और ‘प्रेरित’ हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…