National

राहुल गाँधी कुलियों और ऑटो ड्राईवर से मुलाकात करने पहुचे आनंद विहार रेलवे स्टेशन

तारिक़ खान

डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी कुलियों से मुलाकात करने आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी ने कुली जैसे कपड़े पहने और सामान भी उठाया। रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति ने राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कहा- ‘बहुत खुशी महसूस हुई कि हम आटो ड्राइवरों और कुलियों से मिलने के लिए राहुल गांधी आए। उन्होंने हमारी समस्याएं जानी और कहा कि उसे आगे तक ले जाएंगे ताकि समस्याओं का हल हो सके।’

कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने इस मुलाकात की तस्वीरें एक्स पर शेयर करते हुए लिखा है ‘17 अगस्त को जब राहुल जी आज़ादपुर सब्ज़ी मंडी गये थे, तब आनंद विहार रेलवे स्टेशन के कुलियों ने इच्छा जतायी थी कि राहुल गांधी जी उनसे मिलें, उनकी समस्याओं को सुनें। आज सवेरे राहुल गांधी जनता के बीच उनसे मिलने, उनकी परेशानियाँ समझने, उनको ढाँढस बंधाने जा पहुँचे।’

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts