शाहीन बनारसी
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 23 सितंबर को दिल्ली में सुबह 10 बजे विज्ञान भवन में इंटरनेशनल वकील कांफ्रेंस का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी वहां जनसभा को संबोधित भी करेंगे। उसके बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के दौरे पर जाएंगे, यहां पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।
अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पीएम मोदी काशी संसद सांस्कृतिक महोत्सव 2023 के समापन समारोह में भी हिस्सा लेंगे। पीआईबी के मुताबिक दोपहर करीब 1.30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखेंगे।
वाराणसी के इस अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से 30 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया जा रहा है। इस स्टेडियम की वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरित है। इस स्टेडियम को अर्धचंद्राकार छत कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लड लाइट और घाट सीढ़ी आधारित बैठने की व्यवस्था के तहत डिजाइन की जाएगी। स्टेडियम में 30,000 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।
प्रधानमंत्री इस अवसर पर वह स्कूलों का उद्घाटन भी करेंगे। पूरे उत्तर प्रदेश में सोलह अटल आवासीय विद्यालय विशेष रूप से मजदूरों, निर्माण श्रमिकों और कोरोनो वायरस महामारी के कारण अनाथ हुए लोगों के बच्चों के लिए शुरू किए गए हैं। प्रत्येक स्कूल 10-15 एकड़ के क्षेत्र में बनाया गया है जिसमें कक्षाएं, खेल मैदान, मनोरंजक क्षेत्र, एक मिनी सभागार, छात्रावास परिसर, मेस और कर्मचारियों के लिए आवासीय फ्लैट हैं। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि इन आवासीय विद्यालयों में 1,000 छात्रों को समायोजित करने का इरादा है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…