तारिक़ आज़मी
वाराणसी: विगत दिनों से ज्ञानवापी मस्जिद की देख रेख करने वाली संस्था अंजुमन इन्तेज़मियां मसाजिद कमेटी द्वारा ‘अपना बनारस, साझी विरासत’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अंजुमन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा शहर-ए-बनारस की साझी विरासत जिसको गंगा जमुनी तहजीब कहा जाता है कि धरोहर को बचाए रखने के लिए शहर के संभ्रांत नागरिको से मुलाकात का दौर जारी है।
उन्होंने बताया कि ‘पुलिस द्वारा भीड़ को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और लगभग 14 हिन्दू-मुस्लिमानों पर झूठे मुक़दमात क़ायम किए। इनमें मुख्य रूप से शंकर गिरी, गुलशन कपूर, राजेन्द्र तिवारी, भानु मिश्रा आदि थे। मुसलमानों में एजाज मोहम्मद, शेर अली, गुलशेर, शमशेर, जहांगीर आदि के विरुद्ध संगीन धाराओॅ में मुकदमा कायम हुआ था। इन सब के मुकदमात की पैरवी का ज़िम्मा अंजुमन मसाजिद ने लिया और वकील के रूप में श्रीनाथ त्रिपाठी अभी तक पैरवी कर रहे हैं।‘
उन्होंने बताया कि ‘17साल का अर्सा और इतने लोगो की पैरवी अंजुमन मसाजिद अपने दम पर कर रही है। यह साझी विरासत की एक जिंदा मिसाल है। हर समाज में अच्छे बुरे होते हैं। लेकिन हमारा मानना है कि हमारे बनारस में अच्छों की तादाद ज़्यादा है। तुक्ष राजनीतिक, आर्थिक स्वार्थ के लिए भेदभाव पैदा करने वाले कभी कामयाब नहीं होंगे। हम सब होने भी नहीं देंगे। इसी उद्देश्य से अंजुमन मसाजिद काम कर रही है। बस हकीकत तो यही है कि “लोग साथ आते गए और कारवाँ बनता गया।“ हम शहर बनारस के अमन पसंद शहरियों से अपने हक में दुआ की दरखास्त करते है। मैं इस साझी विरासत का अदना सा सिपाही हूँ।‘
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…