Tamil Nadu: Tourist bus went out of control and fell into a 100 feet deep gorge, 8 dead and 30 injured, see the picture of the painful accident.
आफताब फारुकी
डेस्क: तमिलनाडु के मरापलम के पास शनिवार शाम को एक टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बस जिस खाई में गिरी है उसकी गहराई लगभग 100 फिट बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे में मिल रही जानकारी के अनुसार अब तक 8 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं और 5 पुरुष शामिल हैं। बस राज्य के कोयंबटूर जिले में ऊटी से मेट्टुपालयम जा रही थी।
वही इस दुर्घटना में मिल रही जानकारी के अनुसार 30 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए हैं। सभी घायलों को कुन्नूर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में कई गम्भीर रूप से घायल है।
पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच निकल कर सामने आया है कि बस ड्राइवर ने स्टेयरिंग से कंट्रोल खो दिया था, जिसकी वजह से बस बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। सभी घायलों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला गया। कोयंबटूर जोन के डीआईजी ने बताया कि हादसे के दौरान बस में 55 लोग सवार थे। हादसे के मुख्य कारणों की जांच की जा रही है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पीड़ित तेनकासी जिले के कदयम के रहने वाले थे और जब यह घटना हुई तब वे घर लौट रहे थे। वाहन के चालक के नियंत्रण खोने के बाद बस खाई में गिर गई और स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन एवं बचाव सेवाओं के सदस्य पीड़ितों की मदद के लिए दौड़े और घायलों को बचाया। अधिकांश घायल व्यक्तियों को चिकित्सा उपचार के लिए नजदीकी कोयंबटूर भेजा गया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…