फारुख हुसैन
डेस्क: दिमाग में कोई सवाल आते ही पहले किताबें पलटी जातीं थीं और अब गूगल सर्च का सहारा लिया जाता है। गूगल कुछ इस तरह हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है कि रोज 8.5 अरब से ज्यादा कीवर्ड्स इसपर सर्च किए जाते हैं। यह सर्च इंजन अपना 25वां जन्मदिन मना रहा है और इस मौके पर गूगल के होमपेज पर खास डूडल भी दिख रहा है। गूगल ने पिछले 25 साल के अपने सफर को डूडल के जरिए दिखाया है और मजेदार ढंग से अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहा है। अगर आप Google.com पर जाएं तो होमपेज पर Google के बजाय खास ढंग से आपको ‘G25gle’ लिखा नजर आएगा और खास GIF दिखेगा। यह डूडल दिखा रहा है कि कंपनी 25 साल का सफर पूरा कर चुकी है।
बताते चले गूगल की नींव स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस प्रोग्राम में मिले सर्जी ब्रिन और लैरी पेज ने मिलकर 90 के दशक में रखी थी। उन्होंने इस सर्च इंजन के साथ World Wide Web को इंटरनेट यूजर्स तक पहुंचाने का आसान तरीका खोजा और 4 सितंबर, 1998 को हुई शुरुआत के बाद 27 सितंबर, 1998 को Google Inc. की आधिकारिक स्थापना की गई। कंपनी के 25 साल पूरे होने पर CEO सुंदर पिचाई ने बीते दिनों एक ब्लॉग पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा कि इस महीने गूगल अपना 25वां जन्मदिन मनाएगा और यह अब सिर्फ एक सर्च बॉक्स तक सीमित नहीं रहा है। पिचाई ने कहा कि आज गूगल के पास 15 ऐसे प्रोडक्ट्स हैं, जिनका इस्तेमाल करोड़ों लोग और बिजनेस कर रहे हैं। वहीं, 6 गूगल प्रोडक्ट्स का यूजरबेस 2 अरब से ज्यादा का है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…