अजीत शर्मा
डेस्क: वाराणसी में मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है आसमान में छाए काले बादलों और हल्की बूंदाबांदी ने वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल का मौसम सुहाना बना दिया है। जहां सप्ताह पर पहले लोग धूप और उमस से बेचैन थे, वहीं अब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि वाराणसी समेत पूरे पूर्वांचल में आगामी 2 से 3 दिनों तक मौसम इसी तरह सुहाना बना रहेगा। इसके अलावा कहीं-कहीं मूसलाधार बरसात की संभावना जताई गई गई है। मौसम वैज्ञानिकों द्वारा यह भी बताया गया कि आगामी दो-तीन दिन के बाद मौसम में बदलाव संभव है।
वहीं बात करें आईएमडी के आंकड़ों की तो 25 सितंबर, 26 सितंबर, 27 सितंबर और 28 सितंबर को बरसात की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 29 सितंबर और 30 सितंबर को आसमान में बादल छंट जाएंगे जिसके चलते कड़ी धूप का सामना करना पड़ेगा। बात करें सप्ताह भर के तापमान के बारे में तो मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों की माने तो 25 सितंबर से 30 सितंबर तक मिनिमम टेंपरेचर 20 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेंपरेचर 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
अगले सप्ताह वाराणसी और आसपास के जनपदों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। दिन में जहां धूप होगी वहीं रात में लोगों को हल्की-फुल्की ठंड भी लगेगी। मौसम में तेजी से हो रहे बदलाव को ध्यान में रखते हुए चिकित्सकों द्वारा सावधानी बरतने की सलाह भी दी जा रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…