आदिल अहमद
डेस्क: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का दुनिया भर में जमकर क्रेज है। 2020 में संन्यास लेने वाले कैप्टन कूल का जलवा अमेरिका में भी देखने को मिला है। कार्लोस अलकराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच यूएस ओपन पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल मैच देखने के एक दिन बाद भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए होस्ट किया। जिसके फोटो और वीडियो सामने आए हैं और हर तरफ वायरल हो रहे हैं।
धोनी के खास दोस्त हितेश सांघवी ने इंस्टाग्राम पर धोनी और ट्रंप की गोल्फ खेलते हुए तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने आगे अमेरिकी राष्ट्रपति का धन्यवाद भी कहा है। अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी में सांघवी ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें धोनी और ट्रम्प दोनों को एक साथ गोल्फ खेलते देखा जा सकता है। बताते चले इस साल की शुरुआत में महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई के एक अस्पताल में बाएं घुटने की सफलतापूर्वक सर्जरी कराई जिससे अगले साल इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें संस्करण में खेलने की उम्मीदें बढ़ गईं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…