आदिल अहमद
डेस्क: इजराइल और हमास के बीच चल रहे संघर्ष में आज जुमे की नमाज़ के बाद अरब के कई मुल्को में गज़ा के समर्थन में रैलियों का आयोजन हुआ जिसमे जनसैलाब उमड़ पड़ा। एक तरफ जहा अमेरिका के विदेश मंत्री जोर्डन कके किंग अब्दुल्लाह से मुलाकात कर रहे थे, वही दूसरी तरफ जॉर्डन में एक बड़ी रैली गज़ा के समर्थन में हो रही थी।
समचार एजेंसी एएफ़पी ने बग़दाद में आयोजकों में से एक अबू कायान के हवाले से कहा, ‘कब्ज़ा किए गए फ़लस्तीन में जो कुछ हो रहा है उसकी निंदा करने के लिए यहां एक रैली हो रही है।’ ये उन कई रैलियों में से एक है जिन्हें आज शुक्रवार की नमाज़ के बाद पूरे पश्चिम एशिया के देशों में आयोजित किया गया है। हमास और हिज़्बुल्लाह के वरिष्ठ नेताओं के आह्वान पर ये प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
हमास के पूर्व नेता खालेद मेशाल ने कल अरब और इस्लामी जगत के लोगों से अपील की थी कि वे रैली के लिए चौक चौराहों पर जाए। इस तरह के प्रदर्शन लेबनान, ट्यूनीशिया और जॉर्डन में आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्वी यरूशलम में अल-अक़्सा मस्जिद में अशांति की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…