मो0 कुमेल
डेस्क: सऊदी अरब के सरकारी टीवी चैनल ने मुसलमानों के सबसे पवित्र शहर मक्का के हरम शरीफ़ के इमाम का वीडियो दिखाया है। इस वीडियो में नमाज़ की अगुवाई कर रहे इमाम को फ़लस्तीनियों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करते सुना जा सकता है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
इसराइल और हमास के बीच ताज़े संघर्ष से ठीक पहले सऊदी अरब और इसराइल के बीच संबंध नॉर्मल होने वाले थे। इस हमले के बाद अधिकारियों ने संघर्ष को रोकने के लिए कूटनीतिक कोशिशें शुरू कर दी हैं। संघर्ष के बाद सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कई क्षेत्रीय ताक़तों से बातचीत की है।
गौरतलब हो कि पूर्वी यरूशलम में स्थित अल-अक़्सा मस्जिद मक्का और मदीना के बाद मुसलमानों के लिए सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। फलिस्तीन के मूल निवासी इस मस्जिद के लिए संघर्षरत है। मस्जिद अल अक्सा की देख रेख जोर्डन वक्फ बोर्ड के हाथो में है
बताते चले कि इसराइल की सेना ग़ज़ा पर ज़मीनी कार्रवाई करने की तैयारी में है। इसराइल ने वहां के लोगों को अपने घरबार छोड़ कर ग़ज़ा की दक्षिण की ओर कूच करने को कहा है। वही मिल रही जानकारी के अनुसार कुच कर रहे एक जत्थे पर हुवे इजराइली सेना के हमले में कई लोगो के मारे जाने की खबर आ रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…