तारिक़ खान
डेस्क: देश में ढोंगी बाबाओं की कमी नही है। बाबा का भेष धारण कर धर्म के ठेकेदार बनकर लोगो को बेवक़ूफ़ बनाने वालो से शायद ही मुल्क का कोई ऐसा शहर होगा जो बचा होगा। इस कड़ी में देश की राजधानी दिल्ली पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार ढोंगी बाबा अपनी ज़बान बाहर निकाल कर उसके ऊपर चाक़ू फिरा कर खुद पर के पास दैवीय शक्तिया होने का दावा करता था। उसके ढोंग के कई वीडियो यूट्यूब पर है।
दिल्ली पुलिस ने कल बुधवार को दो महिला भक्तों की शिकायतों पर दर्ज यौन उत्पीड़न के दो मामलों के सिलसिले में इस स्वयंभू धार्मिक उपदेशक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विनोद राजधानी के काकरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार नामक स्थान चला रहा था। जहा खुद पर देवी आने की बात लोगो से कह रखा था। इसके इस दावे पर अन्धविश्वास करके लोग इसके पास आते थे और कष्टों का निवारण करवाना चाहते थे। इसी क्रम में दोनों पीड़ित महिलाए भी आई थी, जिनका इस ढोंगी बाबा ने बलात्कार किया।
आरोपी विनोद कश्यप पर आरोप है कि उसने महिला भक्तों को उनकी समस्याओं में मदद करने के बहाने बुलाया और कहा कि भक्त अपनी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए ‘गुरु सेवा’ का अभ्यास करें। फिर आरोपी ने उनका बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं को इस घटना के बारे में किसी को न कहने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376 और 506 के तहत 2 मामले दर्ज किए। आरोपी ढोंगी बाबा को आज पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहाँ से अदालत के द्वारा उसे जेल भेज दिया गया।
इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति मालीवाल ने आरोपी के ढोंग और उसके गिरफ़्तारी के बाद पेशी पर ले जाते हुवे वीडियो पोस्ट करते हुवे लिखा है कि ‘इस फर्जी बाबा ने दो महिलाओं का बलात्कार किया। धर्म के नाम पर ऐसे पाखंड करने वालों को जितनी सज़ा दी जाए उतनी कम है। इन जैसे फ्रॉड के चक्कर में असली साधु संतों की छवि ख़राब होती है। दिल्ली महिला आयोग इस मामले में नोटिस कर कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करेगा’
अस्पताल के नर्स से बना स्वय-भू भगवान
स्वयंभू बाबा विनोद कश्यप (33) ने आध्यात्मिकता अपनाने और द्वारका में अपने दो मंजिला घर में ‘दरबार’ लगाना शुरू करने से कई साल पहले, पास के एक अस्पताल में नर्स के रूप में काम किया था- यह उसका जुनून नहीं बल्कि मजबूरी थी। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चार-पांच साल तक 25,000 रुपये प्रति माह के वेतन पर वहां काम करने के बाद, कश्यप ने नौकरी छोड़ दी और अपना आश्रम खोलने का फैसला किया।
उसने दावा किया कि लोगों की व्यक्तिगत और स्वास्थ्य समस्याओं को हल करने के लिए उसे ‘भगवान का आशीर्वाद’ प्राप्त है। उसके अनुयायी लगातार बढ़ते गए। सप्ताह भर में लगभग 400 ‘संकटग्रस्त’ लोग आशीर्वाद लेने के लिए विनोद कश्यप के घर आते। अपने 900 वर्ग फुट के घर के एक छोटे से कमरे के अंदर, कश्यप एक मंच पर बैठता था, जबकि उसके अनुयायी सामने जमीन पर बैठते थे।
दरबार के कोने में एक कैमरा पर्सन, भक्तों को अंदर जाने के लिए प्रवेश द्वार पर तैनात एक अन्य व्यक्ति और प्रसाद वितरित करने वाले एक अन्य व्यक्ति के साथ, दरबार शनिवार और मंगलवार को 5 से 6 घंटे के लिए आयोजित किया जाता था। कश्यप का एक YouTube चैनल भी है जिसमें 900 से अधिक वीडियो और 34 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।
स्वयंभू भगवान विनोद कश्यप अपने पास आने वाली महिलाओं से ‘गुरु सेवा’ अति आवश्यक होने की बात कहता था। गुरु सेवा के नाम पर उनका यौन शोषण करता था। इन्ही यौन शोषण से पीड़ित दो महिलाओं ने विनोद कश्यप के खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज करवाया है। दो अलग अलग बलात्कार के मामलो में पुलिस ने विनोद कश्यप को गिरफ्तार किया है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…