मो0 कुमेल/ईदुल अमीन
डेस्क: गाजा में हमास द्वारा बंधक बनाकर रखे गए इसराइल के लोगों को छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं। माना जा रहा है कि क़तर, मिस्र और कई अन्य देश गाज़ा से बंधकों को छुड़ाने के लिए पर्दे के पीछे से बातचीत कर भी कर रहे है, मगर हमास अभी इस बातचीत के लिए तैयार नही है। वही दूसरी तरफ इजराइल के भी तरफ से कोई पहल न होने की जानकारी अंतरराष्ट्रीय मीडिया में सामने आई है।
फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, ग़ज़ा में 1,200 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। 5339 लोग इस हमले में घायल हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि 3,38,000 से अधिक फ़लस्तीनी विस्थापित हुए हैं। अधिकांश अस्पतालों और संयुक्त राष्ट्र के स्कूलों में शरण लेकर रह रहे हैं। वहीं, इसराइल में हमास के हमले में अब तक कम से कम 1,200 लोगों की मौत हो चुकी है।
हमास ने चेतावनी दी थी कि बिना चेतावनी के इसराइल जितनी बार हमले करेगा और फ़लस्तीनी लोगों की मौत होगी, उसके बदले एक बंधक को मार दिया जाएगा। अब तक इस बात के सबूत सामने नहीं आए हैं कि उन्होंने ऐसा किया है। वहीं, इसराइल की तरफ से भी संयम के संकेत नहीं मिल रहे हैं। दूसरी तरफ लेबनान ने भी दावा किया है कि इजराइल उसके क्षेत्र में बमबारी कर रहा है। बढ़ते तनाव के बीच सूडान ने भी इजराइल से लगी अपनी सीमा पर चौकसी बढ़ा दिया है। मगर सूडान के तरफ से इसकी पुष्टि नही हुई है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…