शफी उस्मानी
डेस्क: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए 30 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। तेलंगाना में एक ही चरण में चुनाव होंगे। चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। उससे पहले बीजेपी ने राज्य में अपने इकलौते विधायक टी राजा सिंह का निलंबन रद्द कर दिया है। बीजेपी ने पैंगबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में टी राजा सिंह के गिरफ्तार होने पर अगस्त 2022 को निलंबित कर दिया था। अब विधानसभा चुनावों के बीच में बीजेपी ने टी राजा का निलंबन रद्द करने का फैसला लिया है।
पिछली बार 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने तेलंगाना में 119 में से 108 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। इनमें सिर्फ टी राजा सिंह जीत पाए थे, बकिया सभी जगहों पर भाजपा को बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा था। इसमें टी राजा गोशामहल सीट से जीतकर विधानसभ पहुंचे थे।
टी राजा सिंह के निलंबन रद्द किए जाने के बाद उम्मीद की जा रही है कि बीजेपी उनका नाम पहली लिस्ट में जारी कर सकती है। यहाँ गौरतलब हो कि मुख्य संघर्ष में शामिल होने की जद्दोजेहद भाजपा द्वारा इस राज्य में किया जा रहा है। इस कड़ी में टी राजा का निलंबन वापस होना उसी संघर्ष में एक मील का पत्थर साबित हो सकता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…