International

हमास का दावा ‘बीती रात इसराइली हवाई हमलो में 55 फलिस्तीनी नागरिको की मौत’

मो0 शरीफ

डेस्क: इसराइल ने गज़ा में हमले तेज करने और वहां के लोगों से अपना घर छोड़कर दक्षिण की ओर जाने के लिए कहा है। इस दरमियान समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक हमास का कहना है कि ग़ज़ा में रात भर इसराइल ने हवाई हमले किए हैं, जिसमें 55 लोगों की मौत हुई है।

हमास का कहना है कि जैसे ही इसराइली प्रवक्ता ने ग़ज़ा में हमले तेज करने की बात कही, उसके कुछ ही घंटों में 30 से ज्यादा घरों को निशाना बनाया गया। इसराइली सैन्य प्रवक्ता डेनियल हगारी ने कहा कि ये हमले कर हम अपनी सेना के लिए पैदा होने वाले खतरे को कम कर रहे हैं।

इसके अलावा इसराइल ने कब्जे वाले वेस्ट बैंक में भी कई घातक हवाई हमले किए हैं। ताजा हमले में इसराइल की सेना ने वेस्ट बैंक इलाके के जेनिन कैंप में मौजूद एक मस्जिद पर हवाई हमला किया। इसराइल का कहना है कि हमास के लोग मस्जिद में कमांड सेंटर चलाने का काम कर रहे थे।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts