प्रमोद कुमार
डेस्क: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) की छापेमारी चल रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने ये जानकारी दी है। अभी ये छापेमारी जारी है। पीटीआई ने इस संबंध में जो वीडियो जारी किया है, उसमें सुरक्षाकर्मी उनके घर के भीतर दिख रहे हैं।
पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया है कि ये मामला दिल्ली एक्साइज पॉलिसी (आबकारी नीति) से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है। अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित कुछ और लोगों के स्थानों पर भी छापेमारी हुई है। साल 2020 में दिल्ली सरकार ने शराब नीति प्रस्तावित की और 17 नवंबर, 2021 को ये नीति लागू कर दी गई।
विपक्षी पार्टी बीजेपी ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वो “कमीशन” और ”रिश्वत” के बदले अपने लोगों को अनुचित लाभ दे रही है। 30 जुलाई 2022 को दिल्ली सरकार ने नई आबकारी नीति को वापस लेने की घोषणा की।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…