आफ़ताब फारुकी
डेस्क: अमेरिका में हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्पीकर के पद से केविन मैकार्थी को हटा दिया गया है। हाउस में हुई वोटिंग में 216 वोट उनके ख़िलाफ़ जबकि 210 उनके समर्थन में पड़े। कई विश्लेषकों को लग रहा था कि कुछ डेमोक्रेट सांसद मैकार्थी के पक्ष में वोट डाल सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी के शीर्ष नेताओं में शामिल जैमी रास्किन ने कहा, “ये हमारे सामने सबसे स्पष्ट विकल्पों में से एक था।”
इसे फ्लोरिडा के रिपब्लिकन सांसद मेट गेट्ज के लिए जीत की तरह देखा जा रहा है। गेट्ज लगातार उनके ख़िलाफ़ बयान दे रहे थे। नॉर्थ कैरोलाइना के पैट्रिक मैकहेनरी फ़िलहाल अस्थायी तौर पर स्पीकर चुने गए हैं। मैकार्थी ने पद से हटाए जाने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आप सब को पता है कि ये निजी तौर पर ध्यान आकर्षित करने के लिए किया गया है, इसका खर्चे से कोई संबंध नहीं है।”
उनका निशाना स्पष्ट तौर पर गेट्ज की तरफ था। मैकार्थी ने डेमोक्रेटिक पार्टी के सहयोग से शटडाउन से बचने के लिए खर्चे से जुड़े बिल को पारित करा लिया था, जिसके बाद रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य भी उनसे नाराज़ चल रहे थे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…