अनुराग पाण्डेय
डेस्क: करीब 70 फीसदी लोग हर घंटे फोन को चार्जिंग में लगाए रखते हैं और चाहते हैं कि फोन हमेशा फुली चार्ज रहे। अगर आप भी यही काम करते हैं तो रुक जाइए, क्योंकि जल्दी ही आपकी बैट्री खराब हो सकती है। कई लोग तो रात में सोते समय फोन चार्ज होने के लिए लगाते हैं और सुबह उठकर ही उसे चार्जिंग से हटाते हैं। जो कि आपकी बैट्री के लिए बेहद ही खतरनाक है। आप जान लें कि एक लिथियम-आयन बैटरी के लिए 80 फीसदी तक की चार्जिंग हर दिन सेफ मानी जाती है।
अब जब इसे हम एकस्ट्रा पॉवर देते हैं तो कहीं ना कहीं ये इलेक्ट्रोड डैमेज होना शुरू हो जाते हैं। जिससे बैट्री की लाइफ 20 फीसदी कम होना शुरू हो जाती है। इसलिए कंपनी की तरफ से हमेशा कहा जाता है कि 20 फीसदी पर बैट्री को चार्ज करें और 80 फीसदी पर हटा दें। अमूमन 30 से 45 मिनट में बैट्री 80 फीसदी चार्ज हो जाती है।
आज के समय में फोन के अंदर ये सुविधा दी जाती है कि 100 फीसदी चार्जिंग होने पर सप्लाई बंद कर दे, जिससे बैट्री ओवरहीट ना हो पाए। लेकिन हमें 100 फीसदी की फुल चार्जिंग महीने में 1 बार ही करनी चाहिए। लगातार 100 फीसदी चार्ज करने पर फोन का ऑटोकट भी खराब हो सकता है। हालांकि अभी ये 1 से 2 फीसदी फोन में ही समस्या देखी गई है। इसलिए फोन को लगातार चार्जिंग पर नहीं लगाएं, बैट्री की लाइफ कम होने का खतरा रहता है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…