अनिल कुमार
पटना: झारखंड की पांकी विधानसभा से भाजपा विधायक शशिभूषण मेहता का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा, ‘दाढ़ी वाले टोपी वाले मंदिर के आसपास दिखाई पड़े तो जैसे विधानसभा में हमने कहा था कि गाय खाने वाला, गोश्त खाने वाला व्यक्ति मंदिर के नज़दीक दिखाई पड़ेगा तो उसका अंजाम बुरा होगा, उसको दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे, वही स्थिति यहां भी होगी, वे धार्मिक स्थल पर दिखाई पड़ गए तो रिज़ल्ट कुछ भी हो हम उसकी परवाह नहीं करते हैं।’
उन्होंने कहा कि आप हमारे धार्मिक कार्य में व्यवधान करेंगे तो हम आप को बर्दाश्त कैसे करेंगे? रथ को डिस्टर्ब करने वालो के खिलाफ कानूनी कार्रवाई न करने के सवाल पर भाजपा विधायक ने कहा, ‘हमने चेतावनी दे दी वह काफी है और हमारे अंगने में तुम्हारा क्या काम है, आप हमारे धार्मिक कार्यक्रम में मत आइए, हम आपके यहां नमाज़ पढ़ने जाते हैं क्या?’
लेकिन पांकी पश्चिमी के मुखिया पति नेहाल अंसारी का कहना है कि जागरण रथ के दौरान जो डिस्टर्बेंस हुई वह स्थानीय कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच हुई थी, मुसलमानों का इससे कोई संबंध नहीं है। वह कहते हैं कि जब भी दोनों धर्मों का कोई पर्व आता है विधायक जी इसी प्रकार बयान देते हैं। इस साल के शुरू में भी पांकी में सांप्रदायिक घटना घट चुकी है। यहां के सभी मुसलमान डर के साये में जीने को मजबूर हैं। एक तरफ दंगे का डर तो उसके बाद दूसरी तरफ निर्दोषों पर होने वाले केस का डर।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…