ईदुल अमीन
डेस्क: भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का 77 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़ थे। बिशन सिंह बेदी ने वर्ष 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला था। बिशन सिंह बेदी ने भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी भी की थी। अपने टेस्ट क्रिकेट करियर में बेदी ने 67 मैचों में 266 विकेट चटकाए।
उन्होंने कहा कि ‘हिमाचल की अगर बात करूं, तो वो शुरू से ही बहुत सारे कैंप उन्होंने यहां पर भी लगाए। जब ये स्टेडियम नया बना ही था, तो अपने दो साल कैंप यहां लगाते रहे। यहीं इंडिया टीम के ड्रेसिंग रूम में ही रुकते थे, वे होटल में नहीं जाते थे। इससे पहले वो हिमाचल के चैल में आकर अपने कैंप लगाते थे। हालांकि पंजाब, दिल्ली से उनका गहरा नाता रहा, लेकिन रिटायरमेंट के बाद उन्होंने हिमाचल की ओर कैंप का रुख किया और उभरते हुए खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया।’
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘उनको परिवार को इस दुख की घड़ी में, मैं कहूंगा कि पूरा क्रिकेट जगत आपके साथ खड़ा है। क्रिकेट जगत के लिए यह एक नुकसान है। उनका बहुत बड़ा योगदान क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में भी, कोच के रूप में भी रहा। जब मैं पंजाब की टीम का खिलाड़ी रहा, तो उस समय जब हमारी टीम नेशनल चैंपियन बनी, तब बिशन सिंह बेदी ही हमारे कोच थे।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…