Mau: Police gave a strong attack on the waist of 'codein' smugglers, one arrested with syrup worth lakhs, there was a stir among the 'codein' smugglers and their protectors that 'the names of the real smugglers of Banaras should not come in the investigation'
मुकेश यादव
मऊ: जिले के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अदरी मोड़ के पास शुक्रवार को पुलिस ने एक ट्रक में लदे आलू की बोरियों के बीच छिपाकर रखा गया लाखों का कोडिन सिरप बरामद किया है। कोडिन सिरप से संबंधित कोई भी कागजात ट्रक चालक के पास नहीं मिला। बरामद खेप की कीमत करीब 50 लाख आंकी जा रही है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में विवेचना शुरू कर दिया है। इस गिरफ़्तारी के बाद कोडिन तस्करों के बीच हडकंप मचा हुआ है।
पुलिस ने 200 मीटर दूरी तक पीछा कर ट्रेलर को रोका और भागने की वजह पूछी तो वह इधर उधर की बाते बनाने लगा और ट्रक में आलू होना बताया। शक गहरा होने पर पुलिस ने ट्रक की तलाशी ली गई तो आलू की बोरियों में छिपाकर रखा गया 100 कार्टून कोडिन सिरफ बरामद हुआ। जिसकी बाज़ार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी जा रही है। इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कोडिन सिरफ का ओवर डोज कर नशे में प्रयोग किया जाता है। इस मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दरमियान वाहन में रखा एक पश्चिम बंगाल का नबंर प्लेट बरामद किया। पूछताछ में चालक ने बताया की बिहार की सीमा में घुसते ही यह नंबर प्लेट लगा देता। मिल रही जानकारी के अनुसार यह माल वाराणसी से ले जाया जा रहा था। पुलिस मामले में तफ्तीश कर रही है। वही वाराणसी में कोडिन तस्करों और उनके संरक्षकों में हडकंप मचा हुआ है कि कही पुलिस जाँच में सब मामले खुल न जाए।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…