मो0 सलीम
वाराणसी: ‘न्यूज़क्लिक’ से जुड़े पत्रकारों व लेखकों अभिसार शर्मा, उर्मिलेश, भाषा सिंह, अनिंद्यो चक्रवर्ती, प्रबीर पुरकायस्थ, सोहेल हाशमी के घर पर छापे, लैपटॉप और मोबाइल फ़ोन की ज़ब्ती तथा दो पत्रकारों उर्मिलेश व अभिसार शर्मा को पूछताछ के लिए हिरासत में लिए जाने की निंदा की है और तत्काल UAPA जैसे काले कानून को खत्म करने की मांग उठाई है।
बैठक में रूपनारायण ने कहा कि मोदी सरकार जब से सत्ता में आयी है लगातार सामाजिक राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों-लेखकों-कलाकारों का दमन कर रही है। यह कार्रवाई उसी सिलसिले की एक और कड़ी है। जनता का विश्वास खो देने वाली मोदी सरकार की इस दमनात्मक करवाई के ख़िलाफ़ हम सबकों देशव्यापी प्रतिवाद के लिए सड़कों पर उतरना चाहिए।
वक्ताओं ने कहा कि UAPA जैसे काले कानून का ग़लत इस्तेमाल मोदी सरकार के दौर में कई गुना बढ़ गया जोकि लोकतंत्र और अभिव्यक्ति की आजादी के लिए ख़तरनाक है ऐसे में इसे तत्काल खत्म करने की जरूरत है। बैठक में मुख्य रूप से सागर गुप्ता, साजिद अंसारी,ज़ुबैर अहमद, रूपनारायण पटेल, शशिकांत,सबलू भाई,आदि उपस्थित रहे।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…