शाहीन बनारसी
वाराणसी: सिगरा पुलिस को आज उस समय एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब फातमान रोड पर ईदगाह के सामने किसी घटना को अंजाम देने की फ़िराक में बैठे मासूम रज़ा को गिरफ्तार कर शहर में हुई लूट की तीन घटनाओं का सफल खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्त अजीजुल इस्लाम का बेटा मासूम रज़ा म0न0 सी 14/157 K-1 JH काजीपुरा खुर्द थाना सिगरा का रहने वाला है।
सिगरा इस्पेक्टर राजू सिंह को लिखित शिकायत मिलने के तत्काल बाद भी मामला दर्ज कर खुद के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया। टीम में स्वयं इस्पेक्टर सिगरा राजू सिंह सहित एसआई ब्रजेश सिंह, भरत भट्ट, हे0का0 सन्तोष यादव, का0 अनूप कुशवाहा, मृत्युन्जय सिंह और अमित कुमार यादव शामिल थे। पुलिस टीम ने घटना के खुलासे के लिए कई दर्जन सीसीटीवी कैमरों की निगरानी करते हुवे बैग छिनने वाले की पहचान मासूम रजा पुत्र अजीजुल इस्लाम निवासी म0न0 सी 14/157 K-1 JH काजीपुरा खुर्द थाना सिगरा, वाराणसी के रूप में किया। जिसको आज मगलवार को ईदगाह के सामने फातमान रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। कंपनी ने नौकरी से निकाल दिया, तो मजरूबर मुझे अपने परिवार के पालन पोषण हेतु लूट जैसी घटना करता हूँ । उसका परिवार दिल्ली में ही रहता है, जिसमें उसकी पत्नी व दो बच्चें है, जिनके पालन पोषण के लिए वह ऐसी घटनाओं को अंजाम देता है। पूछताछ में उसने बताया कि 27/09/2023 को कैंसर हास्पिटल के पास से आटो में बैठी महिला का पर्स छीन कर भागा था, साथ ही भेलूपुर बृजइन्क्लेव क्षेत्र से भी इसी तरह एक महिला बैग लेकर भाग गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त मासूम रज़ा के पास से पुलिस ने 3700 नगद सहित नशीला पदार्थ और मोबाइल फ़ोन बरामद किया है। घटना के सफल अनावरण पर डीसीपी काशी आरएस गौतम ने प्रेस कांफ्रेंस कर मीडिया को इस सम्बन्ध में जानकारी प्रदान किया।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…