आदिल अहमद
डेस्क: बुधवार को बीजेपी ने अपने एक्स हैंडल पर राहुल गांधी का एक पोस्टर लगाया जिसमें उन्हें रावण के रूप में प्रस्तुत किया गया था। इसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और कई यूज़र्स ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। अब इस पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने इस पोस्टर को राहुल गांधी के ख़िलाफ़ हिंसा के लिए उकसाने वाला बताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा है, ‘बीजेपी के ऑफिशियल हैंडल से राहुल गांधी को रावण की तरह दिखाने वाले भद्दे ग्राफ़िक के पीछे असली मंशा क्या है? ये साफ़ तौर पर एक कांग्रेस सांसद और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष के ख़िलाफ़ हिंसा भड़काने के लिए हैं, जिनके पिता और दादी की भारत को बांटने की इच्छा रखने वालों ने हत्या कर दी थी।’
जयराम रमेश ने कहा, ‘प्रधानमंत्री का हर दिन खुद को झूठा होने और आत्ममुग्ध व्यक्तित्व विकार से पीड़ित होने का सबूत देना एक अलग बात है। लेकिन उनका अपनी पार्टी के ज़रिए ऐसा कुछ करवाना बिल्कुल अस्वीकार्य और ख़तरनाक है। हम डरेंगे नहीं।’
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…