Others States

सिक्किम में आई बाढ़ में कम से कम 18 की मौत, सेना के 22 जवानों सहित 98 लोग लापता

आफ़ताब फारुकी

डेस्क: सिक्किम की तीस्ता नदी बेसिन में अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 18 हो गई है। एकाएक पुल टूटने से कई लोग बह गए। सेना और एनडीआरएफ की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, सेना के 22 जवानों सहित 98 लोग अब भी लापता है।

राज्य के मुख्य सचिव वीबी पाठक ने बताया कि बुधवार तड़के उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से तेज़ बारिश हुई और इसने फ्लैश फल्ड यानी अचानक बाढ़ की स्थिति पैदा की। जिन 18 लोगों की मौत हुई है उनमें से चार की पहचान सेना के ‘जवानों’ के रूप में हुई है।

समाचार एजेंसी एएफ़पी के अनुसार अधिकारियों ने बताया है कि सड़कें “गंभीर रूप से” क्षतिग्रस्त हो गई हैं और 14 पुल बह गए हैं। बचावकर्मी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए संघर्ष कर रहे हैं। संचार व्यवस्था काट दी गई है। लोगों के लिए 25 राहत शिविर बनाए गए हैं।

सिक्किम सरकार ने कहा कि पहले ही मानसून के कारण नदियां उफ़ान पर थीं, लेकिन ऊपरी हिस्से में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटा तो इसका पानी बह कर नीचे आया और इसने नदी में जल का स्तर और बढ़ा दिया जिससे कई पुल,घर, सड़कें बह गईं।

Banarasi

Share
Published by
Banarasi

Recent Posts