मो0 कुमेल
डेस्क: मार्च 2023 में खत्म हुए वित्तीय साल में प्रूडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को कुल 256.25 करोड़ रुपये का चंदा दिया है। जबकि बीआरएस को 90 करोड़ रुपये और वाईएसआरसीपी को 16 करोड़ रुपये मिले। यह आकडा निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार है। इस ट्रस्ट ने बीते वित्तीय वर्ष के दौरान राजनीतिक दलों को कुल 363.15 करोड़ रुपये का चंदा दिया है।
ट्रस्ट ने बीआरएस को तीन बार चंदा दिए, जो कुल 90 करोड़ रुपये थे। एक किस्त में सबसे अधिक 75 करोड़ रुपये का योगदान के। चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली पार्टी को दिया गया, जबकि 10 करोड़ रुपये की दूसरी और 5 करोड़ रुपये की एक और किस्त तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी को दिया गया।
आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी को चार किस्त में 16 करोड़ रुपये का योगदान मिला, जिसमें एक बार में अधिकतम 12 करोड़ रुपये दिए गए। एक अन्य ट्रस्ट-परिबर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट ने बीजेपी को 75 लाख रुपये का चंदा दिया है। राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले चुनावी ट्रस्ट को नियमों के मुताबिक साल के दौरान निर्वाचन आयोग के सामने जानकारी सार्वजनिक करनी होती है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…