मो0 सलीम
डेस्क: इसराइल और हमास के बीच डील की चर्चाएं तेज़ हैं लेकिन इस बीच ग़ज़ा में जारी लड़ाई धीमी नहीं हुई है। ग़ज़ा में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ग़ज़ा में हमास के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि इसराइल ने जब से अपना अभियान शुरू किया है तब से करीब 13 हज़ार 300 लोगों की मौत हो चुकी है। मरने वालों में 5500 से ज़्यादा बच्चे हैं।
इस बीच हमास ने दावा किया है कि उसके लडाको ने पिछले तीन दिनों में इसराइली सेना को काफी नुकसान पहुचाया है। हमास लगतार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो भी पोस्ट कर रहा है जिसमे इसराइली टैंक और गाडियों को निशाना बनाया जा रहा है। हमास के प्रवक्ता के दावो को माने तो उसके लडाको ने पिछले तीन दिनों में 60 इसराइली सैन्य वाहनों को अपना निशाना बनाया है और उनको खत्म किया है।
दूसरी तरफ इसराइली सेना ने कहा है कि अब वो हमास के ख़िलाफ़ दक्षिणी ग़ज़ा में अपना अभियान तेज़ करने के इरादे में हैं। इसराइल ने पहले आम लोगों से कहा था कि वो उत्तरी इलाक़े को छोड़कर दक्षिण की ओर चले जाएं। हमास ने सात अक्टूबर को इसराइल पर हमला किया था। इसमें 1200 से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। इसराइल ने कहा है कि हमास के लड़ाके अपने साथ जिन लोगों को बंधक बनाकर ले गए उनमें 40 बच्चे हैं। बताते चले कि हमास को ब्रिटेन, अमेरिका और यूरोपीय संघ ‘आंतकवादी संगठन’ बताते हैं।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…