शफी उस्मानी
डेस्क: मतदान होने के बाद देशभर की निगाहें अब इसके नतीजों पर टिकी हुई हैं। दो चरणों के तहत 7 नवंबर और 17 नवंबर को हुए मतदान के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। फिलहाल एग्जिट पोल के नतीजे सामने आ रहे हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बढ़त का अनुमान लगाया जा रहा है, लेकिन BJP भी पीछे नहीं है। इसकी पहले से उम्मीद लगाई जा रही थी। पोल में कांग्रेस और BJP के बीच कांटे की टक्कर नज़र आ रही है।
बता दें कि छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के लिए 46 सीटें चाहिए। ऐसे में एग्जिट पोल के नतीजे देखते हुए चुनावी पंडित छत्तीसगढ़ में टाय होने की स्थिति बनने का भी जिक्र कर रहे हैं। सर्वे में BJP अपना ग्राउंड काफी रिकवर करती दिख रही है। वोट शेयर में भी BJP और कांग्रेस के बीच सिर्फ 1 फीसदी का फासला नज़र आ रहा है। एग्जिट पोल के नतीजों में BJP के लिए 41% वोट शेयर और कांग्रेस के लिए 42% वोट शेयर का अनुमान लगाया गया है।
दूसरे मीडिया हाउस के सर्वे में भी कांग्रेस को BJP के मुकाबले बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है। ABP न्यूज- C वोटर का एग्जिट पोल BJP: 36-48, कांग्रेस: 41-53 और अन्य को 0 जबकि दैनिक भास्कर का एग्जिट पोल BJP: 35-45, कांग्रेस: 46-55 सीट दिखाई दे रही है। इंडिया टीवी- CNX का एग्जिट पोल में BJP: 30-40, कांग्रेस: 46-56 सीट मिल रही है।
मुस्कान अंसारी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में 13 वर्षों…
तारिक़ आज़मी डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): आज 26 नवंबर है— भारतीय इतिहास और…
आदिल अहमद डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी…
तारिक खान डेस्क (PNN24 News, 26 नवंबर 2026): संविधान दिवस के अवसर पर आज (गुरुवार,…
रेयाज़ अहमद गाजीपुर (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत…
गौरव जैन कांठ (मुरादाबाद) (PNN24 News, 25 नवंबर 2026): जनपद मुरादाबाद के कांठ क्षेत्र में…