National

राजस्थान चुनाव एग्जिट पोल: कांटे की टक्कर के बीच एग्जिट पोल कोई कह रहा ‘रिवाज बदल रहा’ तो किसी ने कहा ‘भाजपा प्रचंड बहुमत’ पा रही

ईदुल अमीन

डेस्क: राजस्थान के एग्जिट पोल के मुताबिक कांग्रेस को 86 से 106 सीटें मिल सकती हैं, जबकि बीजेपी 80 से 100 सीटें हासिल कर सकती है। ये आकडा सभी एग्जिट पोल के एवरेज के आधार पर है। वैसे बताते चले कि राजस्थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। लेकिन चुनाव 199 सीटों पर हुआ है। यहां बहुमत हासिल करने के लिए 101 सीटों की दरकार रहती है। एग्जिट पोल के नतीजों से साफ है कि मतगणना से पहले किसी भी पार्टी की जीत का दावा नहीं किया जा सकता।

Demo pic

मगर इसके बीच कुछ एग्जिट पोल्स कह रहे है कि ‘रिवाज बदल रहा’ है। वही दुसरे तरफ कुछ कह रहे है कि भाजपा बहुमत पा रही है। ABP न्यूज और C वोटर का एग्जिट पोल BJP: 94-114 सीटें, कांग्रेस: 71-91 सीटें दे रहा है। मगर दैनिक भास्कर BJP को 98-105 सीटें, कांग्रेस: 85-95 सीटें और अन्य: 1-2 सीटें दे रहा है, जबकि इंडिया टीवी- CNX का एग्जिट पोल BJP: 80-90 सीटें, कांग्रेस: 94-104 सीटें दे रहा है। Jist-TIF-NAI Exit Poll BJP: 102-120 सीटें देकर प्रचंड बहुमत दे रहा है और कांग्रेस का डब्बा गोल करते हुवे 61-79 सीटें दे रहा है। जबकि RLP: 2-4 सीटें BSP: 1-4 सीटें, निर्दलीय: 12-16 सीटें और अन्य: 2-3 सीटें दे रहा है।

इस बार प्रदेश में 74.62% वोट पड़े हैं। हालांकि, चुनाव आयोग ने फाइनल डेटा शेयर नहीं किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 100 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। बहुमत से एक सीट पीछे रह गई थी और बाद में बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर सरकार बनाई। बीजेपी ने 73 सीटें जीतीं, जो पिछले चुनाव की तुलना में बहुत कम है। 2013 में भाजपा ने 163 सीटों का पूर्ण बहुमत जीता था।

pnn24.in

Share
Published by
pnn24.in

Recent Posts